न्यूज़

महाराष्ट्र दिवस पर सेवाभावी संस्था महाराष्ट्र मंडळ रायपुर के अध्यक्ष का राज्यपाल ने किया सम्मान

महाराष्ट्र दिवस पर सेवाभावी संस्था महाराष्ट्र मंडळ रायपुर के अध्यक्ष का राज्यपाल ने किया सम्मान

रायपुर। राजभवन में महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया । राज्यपाल बिश्व भूषण हरिचंदन ने इस अवसर पर कहा की विशाल मतभेदों के बावजूद हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट रहें है। विविधता में एकता की भावना हमारे देश को महान बनाती है। महाराष्ट्र दिवस पर 35 वर्षों से समाज सेवा में समर्पित नेत्रदान, देहदान व 66 बार रक्तदान कर चुके व रायपुर में कोरोना सेवा, दिव्यांग सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला उत्थान, नशाबन्दी, पर्यावरण और संगठन के प्रणेता महाराष्ट्र मंडळ  रायपुर में 15 वर्षों से अध्यक्ष अजय मधुकर काले को राज्यपाल ने सम्मानित किया।

केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत”  कार्यक्रम के तहत विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य एक दूसरे का स्थापना दिवस मनाएगें। इसी कड़ी में राजभवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले गुजराती और महाराष्ट्रीयन समाज के लोगों ने उत्साहः पूर्वक हिस्सा लिया। राज्यपाल ने स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को बधाई दी। उन्होंने  कहा की गुजरात पश्चिमी भारत का गहना है। यह व्यापार और वाणिज्य का सबसे बड़ा केन्द्र है और  देश का पाचवां सबसे बडा़ राज्य है। महाराष्ट्र दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और भारत की जीडीपी में 14 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ भारत की अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा  योगदानकर्ता है।

राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में महाराष्ट्रीयन समुदाय के लोगों का भी विशेष योगदान रहा है। इनके सामाजिक कार्यों से अन्य समाज के लोगों को भी प्रेरणा मिली है। उन्होंने मंडळ के कार्यों की सराहना की। कोविड के समय भी दोनों समाजों ने आगे आकर मदद की। अनेकता में एकता और सामाजिक समरसता की भावना छत्तीसगढ़ में बखूबी प्रकट होती है।

इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडळ के अध्यक्ष अजय मधुकर काले और श्री रामदास जोगलेकर ने अपने-अपने समाज की गतिविधियों और छत्तीसगढ़ के विकास में समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला। गरबा और जोगवा नृत्य के साथ-साथ अनेक आकर्षक सांस्कृतिक  प्रस्तुत किये गये । दोनों समाजों की ओर से राज्यपाल को सम्मानित किया गया। राज्यपाल द्वारा भी इन समाजों के उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तिों का सम्मानित किया गया।