परिचय

हमारे बारे में

महाराष्ट्र मंडळ, रायपुर की स्थापना १७ नवंबर १९३५ को हुई। संस्था का विधिवत पंजीयन २६ जनवरी १९४४ में किया गया। स्थापना वर्ष से संस्था रायपुर की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में निरंतर योगदान दे रही है | संस्था के उत्साही अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों ने प्रारंभ से ही ऐसे कार्यक्रमों को अपनाया जो सामाजिक, सांस्कृतिक, मनोरंजन के साथ शैक्षणिक भी होते थे। यही कारण है कि मंडल के कार्यक्रमों में रायपुर की जनता ने सदैव रुचि ली और इन्हें लोकप्रिय बनाया। नागरिक वाद-विवाद, विद्वानों के भाषण, व्याख्यान प्रतियोगिताएं एवं खेल-कूद की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाती रहीं, जिनमें नगर के विद्वान वक्ताओं, होनहार छात्रों और सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। नगर के सांस्कृतिक एवं सामाजिक जीवन में सक्रिय इस संस्था के पास स्वयं का भवन नहीं था। ऐसी विषम परिस्थितियों में भी मंडळ के सदस्य निरुत्साही नहीं हुए। २८ अप्रैल १९७३ की वार्षिक साधारण सभा में बोर्ड ऑफ ट्रसटिस फार महाराष्ट्र मंडळ रायपुर की स्थापना का प्रस्ताव पारित किया गया।