न्यूज़

समर्थ रामदास स्वामी की चरण पादुका लाई गई महाराष्ट्र मंडल रायपुर

रायपुर। शिवाजी महाराज के गुरु और हनुमान जी के अवतार माने जाने वाले समर्थ रामदास स्वामी की चरण पादुका कौस्तुभ महाराज और उनकी टोली के साथ 13 मार्च को महाराष्ट्र मंडल भवन रायपुर पहुंच गई। यहां भक्तों ने पादुका पूजन कर कौस्तुभ महाराज के साथ आए संतों का स्वागत व अभिनंदन किया।

रायपुर में समूचे आयोजन की प्रभारी प्रिया बक्षी ने बताया कि समर्थ रामदास स्वामी की पादुका 13 मार्च को सुबह 9 बजे भिलाई से रायपुर लाई गई। जय जय रघुवीर समर्थ के जय घोष के साथ पादुका का स्वागत किया गया। तात्यापारा स्थित श्री हनुमान मंदिर में पुष्प वर्षा से पादुका का स्वागत किया गया। जिसके बाद वहां समाजजनों ने पादुका का दर्शन लाभ लिया। 
 हनुमान मंदिर में स्वागत के बाद पादुका चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में लाई गई। जहां समाजजनों ने उनका स्वागत किया। महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि 14 मार्च की शाम 4 बजे से चौबे कॉलोनी महिला केंद्र की महिलाएं भजन प्रस्तुत करेंगी और 5 बजे से कौस्तुभ महाराज के भजन सुनने का रायपुर के श्रद्धालुओं को मौका मिलेगा। 
 
15 को बिलासपुर और 17 को कोरबा
मंडल के सचिव आचार्य चेतन दंडवते ने बताया कि रायपुर शहर से समर्थ रामदास स्वामी की पादुका 15 मार्च को बिलासपुर स्थित राम मंदिर पहुंचेंगी। यहां भी पादुका पूजन दर्शन के बाद शाम पांच बजे से कौस्तुभ महाराज के सुश्राव्य कीर्तन सुनने को मिलेंगे। 16 मार्च को सुबह रघुवीर कृपा बिलासपुर में पादुका पूजन व शाम पांच बजे कौस्तुभ महाराज प्रवचन देंगे। शाम छह बजे साई माउली व तेजस्वनी छात्रावास में श्रद्धालु पादुका पूजन कर दर्शन लाभ लेंगे।  समर्थ रामदास स्वामी की पादुका 17 मार्च को कोरबा पहुंचेगी। यहां पादुका पूजन और कौस्तुभ महाराज का प्रवचन होगा। 18 मार्च को कौस्तुभ महाराज अपनी टीम के साथ स्वामी समर्थ रामदास स्वामी की पादुका लेकर महाराष्ट्र लौट जाएंगे।  