अंतिम पड़ाव की ओर बाल संस्कार शिविर... एक माह में बच्चों ने सीखा बहुत कुछ
29-May-2026
- आफलाइन शिविर के बच्चों में दिखा उत्साह
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओऱ से चलाए जा रहे बाल संस्कार शिविर के दौरान शुक्रवार 29 मई को आफलाइन शिविर में बच्चों में उत्साह देखा गया। शिविर में पहले दिन से आ रहे बच्चों में संस्कृत के श्लोंको और योग को लेकर अत्यधिक आत्मविश्वास देखा गया। वहीं फायरलेस कुकिंग के दौरान बच्चों ने घर पर बिना बड़ों की मदद के बहुत कुछ बनाना सीखा। इसे लेकर अभिभावकों में भी उत्साह देखा गया।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि आफलाइन शिविर के पांचवें सप्ताह में सुबह बच्चों का स्वागत संध्या खंगन ने तिलक लगाकर किया। मंजूषा वैशंपायन ने बच्चों को प्रातःकालीन स्त्रोत और देशभक्ति गीत बुलवाए। तत्पश्चात वर्षा चोपकर और आस्था काले ने बच्चों को सूर्य नमस्कार करवाया।

आस्था काले ने बताया कि बच्चों को पासिंग पास गेम खिलाया गया। इसमें बच्चों को एक के पीछे एक क्रम में खड़ा किया गया। फिर सबसे पीछे वाले को उल्टी दिशा में खड़े होकर योग के कुछ आसन के स्टेप बताए गए। अब पीछे खड़ा बच्चा अपने सामने वाले को यह करके बताया। यह क्रम लाइन में खड़े पहले आदमी तक चला। यहां सबसे अंतिम बच्चे और प्रथम बच्चे के योग भाव में काफी अंतर आ गया।

अंत में फायरलैस कुकिंग के दौरान अभी तक बच्चों को जो सिखाया गया, वे उसे खुद बनाकर लाए थे। बच्चों ने घर से बिस्कुट का केक, ब्रेड केक, मैंगो शेक, सैंडविच, खस्ता चाट घर से बनाकर लाए थे। एक तरह से आज बच्चों को टेस्ट भी था। इसके साथ बच्चों को लस्सी और ओरियो बिस्कुट शेक बनाया सिखाया गया।

