महाराष्ट्र मंडल ने महतारी सदन के हाईटेक आंगनबाड़ी में कराया कन्याओं को भोज
- संस्कृति समिति ने कन्याभोज के बाद बच्चों को दिए आकर्षक उपहार
रायपुर। हाईटेक आंगनबाड़ी में महाराष्ट्र मंडल की संस्कृति समिति के साथ मासूम बच्चों ने धींगा- मस्ती के बीच नवरात्रि की तृतीया को एंजॉय किया। मंडल के कार्यकारिणी सदस्यों व पदाधिकारियों के साथ अनेक सभासदों ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता से आयोजन को और भी मजेदार बना दिया।
संस्कृति समिति की महिला प्रमुख गौर क्षीरसागर ने बताया कि नवरात्र पर कन्या भोज के इस कार्यक्रम में श्वेता कुसरे, प्रिया बक्षी, प्रेम उपवंशी, यशस्वी दंडवते, सुजाता निबांळकर, नमिता शेष, सुप्रिया शेष, लीना साठे, गौरी क्षीरसागर, अदिति देशमुख, बबीता बिठले, स्मिता टेंबे, हार्दिका बोबडे़, मंगल गणेशा जाधव सहित कई महिलाओं ने अनेक प्रकार के आकर्षक व स्वादिष्ट उपहार देकर बच्चों की नवरात्र को और भी आनंददायक बना दिया। इस तरह लगातार मिल रहे उपहारों से बच्चे खासे उत्साहित और जोश में नजर आए।

नगर निगम रायपुर द्वारा निर्मित, टाटीबंध स्थित महतारी सदन के हाईटेक आंगनबाड़ी में आयोजित कन्या भोज कार्यक्रम में गौरी क्षीरसागर के नेतृत्व में तमाम महिला सभासदों के साथ बच्चों ने बमबम भोले..., घोड़े जैसी चाल... जैसे अनेक बाल गीतों पर जमकर डांस करते हुए मस्ती की। सभी सभासदों व पदाधिकारियों ने भी घेरा बनाकर बच्चों के साथ गरबा खेला। इस बीच बच्चों ने नवरात्र पर अपने जीशीले आवाज में देवी मां के विभिन्न नामों पर जयघोष किया। महाराष्ट्र मंडल के मेस से आए पौष्टिक फलाहार वाले स्वादिष्ट नाश्ते का नौनिहालों के साथ सभी ने लुत्फ लिया।

इस मौके पर दिव्यांग बालिका विकास गृह की प्रभारी मालती मिश्रा, सियान गुड़ी प्रभारी प्रवीण क्षीरसागर, संस्कृति समिति के पुरुष प्रमुख समीर टल्लू, श्रेया टल्लू, आनंद कुसरे, प्रशांत बक्षी, अर्चना शिवणकर सहित अनेक पदाधिकारी व सभासद भी उपस्थित रहे। समूचे आयोजन में हाईटेक आंगनबाड़ी की प्रभारी डॉ. शुचिता देशमुख, शिक्षिका मेघा पोतदार, अंबालिका जायसवाल, सोनिया मिश्रा, सोनी का भी विशेष सहयोग रहा।

