न्यूज़

आप भी सीखना चाहते हैं मराठी तो आपके लिए 13 मार्च से शुरू होगी मराठी स्पीकिंग क्लासेस

 आप भी सीखना चाहते हैं मराठी तो आपके लिए 13 मार्च से शुरू होगी मराठी स्पीकिंग क्लासेस

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की ओर से संचालित मराठी स्पीकिंग क्लास की 12वीं बैच 13 मार्च से शुरू होने जा रही है। इस क्लास में हर आयु वर्ग के लोग शामिल होकर फराटेदार मराठी बोलना सीख सकते हैं। 

 

मराठी आनलाइन क्लास की संचालिका पद्मजा लाड ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल की यह पहल 2021 में कोरोना संक्रमण काल से शुरू हुई और उसके बाद से अब तक 11 बैच में अनेक लोग मराठी बोलना और लिखना सीख चुके हैं। महाराष्ट्र मंडल का यह प्रयास मराठी भाषा और संस्कृति को जानने- समझने और उनके संरक्षण की दिशा में बढ़ाया जाने वाला महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि मराठी बोलना- पढ़ना आने पर आपके लिए मराठी भाषा का समृद्धशाली साहित्य, इतिहास और संस्कृति को पढ़ने, जानने और समझने के अवसर स्वमेव उपलब्ध हो जाएंगे।

पद्मजा लाड ने बताया की रात 9 से 10 तक चलने वाली ऑनलाइन क्लास में मराठी भाषा की प्राथमिक और मूलभूत जानकारी दी जाती है। इससे मराठी बोलने को लेकर आत्मविश्वास विकसित होता है। 12 मार्च से शुरू होने वाली नियमित क्लास में पुरानी बैच के विद्यार्थी भी अनुमति लेकर शामिल हो सकते हैं और अपनी मराठी शिक्षा को रिवाइज कर सकते हैं। मराठी क्लास का समय रात नौ बजे सिर्फ इसलिए तय किया गया है कि इससे किसी की पढ़ाई या ड्यूटी प्रभावित ना हो। क्लास में नियमित रूप से शामिल होने वालों को बैच की समाप्ति के अवसर पर महाराष्ट्र मंडल की ओर से प्रमाणपत्र दिया जाएगा। मराठी स्पीकिंग क्लास में शामिल होने के लिए पद्मजा लाड से 9340805110 और 9407701633 पर संपर्क किया जा सकता है।