न्यूज़

महाराष्ट्र मंडळ में मनोरंजन का एक और तड़का, जीतनी है डायमंड रिंग तो तंबोला में हो शामिल

महाराष्ट्र मंडळ में मनोरंजन का एक और तड़का,  जीतनी है डायमंड रिंग तो तंबोला में हो शामिल
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ के बूढ़ापारा और तात्यापारा केंद्र और अनूपचंद, त्रिलोकचंद ज्वेलर्स (एटी) की ओर से महाराष्ट्र मंडळ भवन में मनोरंजन का एक और तड़का लगाया जाएगा। आगामी 16 जुलाई को मंडळ में तंबोला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर मंडळ के महिला केंद्र की महिलाओं के साथ अन्य समाजों की महिलाओं में भी उत्साह बना हुआ है। बता दें कि मंडळ द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन दिव्यांग बालिका विकास गृह के सहायतार्थ किया जा रहा है। 
 
एटी ज्वेलर्स के मार्केटिंग और प्रमोशन हेड राहुल जनबंधु ने बताया कि सामाजिक संस्था महाराष्ट्र मंडळ के साथ मिलकर तंबोला का आयोजन किया जा रहा है इसमें मनोरंजक प्रश्नोत्तरी के साथ कई नई जानकारियों लोगों को मिलेंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता को डायमंड की रिंग दी जाएगी। वहीं अन्य पुरस्कारों में सोने (पांच ग्राम) का सिक्का और चांदी के 10 सिक्के दिया जाएंगे। इसके साथ स्पर्धा में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को गिफ्ट वाउचर भी दिया जाएगा। 
 
कार्यक्रम की आयोजक बूढ़ापारा केंद्र की संयोजिका अपर्णा मोघे और तात्यापारा केंद्र की संयोजिका आराध्या शेष ने बताया कि कार्यक्रम सरस्वती वंदना के साथ शुरू होगा। आयोजन को लेकर मंडळ के सभी केंद्र की महिलाओं में उत्साह बना हुआ है।