न्यूज़

मनोरंजन के साथ स्पर्धा... महाराष्ट्र मंडल की अंताक्षरी प्रतियोगिता... सभी समाज को प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका

मनोरंजन के साथ स्पर्धा... महाराष्ट्र मंडल की अंताक्षरी प्रतियोगिता... सभी समाज को प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ की ओर से तिलक जयंती के अवसर पर 23 जुलाई को अंतर समाज अंताक्षरी स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ भवन में होगा। महाराष्ट्र मंडल के खेलकूद समिति की प्रमुख गीता दलाल ने बताया कि मंडळ द्वारा संचालित दिव्यांग बालिका गृह के सहायतार्थ स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारी मंडळ में की जा रही है।
 
कार्यक्रम के संयोजक औऱ सहप्रभारी ओपी कटारिया ने बताया कि मंडळ की खेलकूद समिति द्वारा सर्व समाज व संस्था के लिए अंताक्षरी स्पर्धा आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम 23 जुलाई को सुबह 9.30 बजे प्रारंभ होगा। स्पर्धा में भाग  लेने के लिए प्रत्येक समाज के टीम मे 4 सदस्य प्रतिभागी होने चाहिए।
 
उन्होंने आगे बताया कि स्पर्धा में भाग लेने के अलावा सर्व समाज व संस्था के सदस्य स्पर्धा के समय दर्शक दीर्घा में बैठ कर कार्यक्रम देख सकते हैं। इस दौरान दर्शकों से भी प्रश्न पूछे जाएंगे। टीम के गठन में महिला और पुरुष दोनों को शामिल किया जा सकता है। स्पर्धा हिंदी फिल्मी गानों पर आधारित रहेगी। प्रत्येक टीम के लिए प्रवेश शुल्क 2000/-( प्रति व्यक्ति 500/- होगी) प्रथम,द्वितीय व तृतीय नकद पुरस्कार के तौर पर क्रमश: सात हजार, पांच हजार और तीन हजार के साथ ही मोमेंटो व प्रमाण पत्र दिया जावेगा।
 
गीता दलाल ने बताया कि अंताक्षरी स्पर्धा टीवी चैनल में दिखाये जाने वाले स्पर्धा की तरह होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लि‍ए सौ.गीता श्याम दलाल 9424217229,  हेमंत मार्डिकर 9993059700, प्रदीप शितूत 9424202244, विशाखा तोफखानेवाले, 9425003159, शताब्दी पांडे, 9424125243, स्मिता पांडे. 8770059985 से संपर्क कर सकते है।