न्यूज़

जीवन और सेहत के लिए मिलेट्स कितना जरूरी... महाराष्ट्र मंडल में बताएंगे... पद्मश्री डॉ खादर वली

जीवन और सेहत के लिए मिलेट्स कितना जरूरी... महाराष्ट्र मंडल में बताएंगे... पद्मश्री डॉ खादर वली
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार मिलेट्स के उपयोग को जीवन में बढ़ाने की अपील कर रहे हैं। मिलेट्स को श्री अन्न के नाम से भी पीएम मोदी प्रचारित कर रहे हैं, तो छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशभर में मिलेट्स कैफे का उद्घाटन कर रहे हैं, तो अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील भी कर रहे हैं। 
 
मिलेट्स को लेकर आखिर इतनी चर्चा क्यों है और क्यों इसे जीवन और सेहत का सूत्रधार बताया जा रहा है, मिलेट्स में कौने से ऐसे औषधि गुण हैं, इन तमाम सवालों का जवाब देने के लिए भारत में मिलेट जनक पद्मश्री डॉ खादर वली रायपुर आ रहे हैं। 
 

राजधानी रायपुर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था महाराष्ट्र मंडल ने 14 मई दिन रविवार को शाम 5 बजे मिलेट्स कितना हेल्दी और वेल्दी कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें भारत में मिलेट जनक पद्मश्री डॉ खादर वली का विशेष संबोधन होगा। 
 

आज के दौर में बड़ी तादाद में लोग सुगर, बीपी, साइनस, खून की कमी, त्वचा संबंधी बीमारी, हार्निया, किडनी और लीवर से संबंधित बीमारियों का सामना करते हैं। डॉ. वली का कहना है कि इन तमाम बीमारियों का उपचार मिलेट्स में मौजूद है और नियमित तौर पर यदि जीवन में मिलेट्स को शामिल कर लिया जाए, तो जिन रोगों से लड़ते हुए इंसान थक चुका है, उसका समाधान इसके जरिए उन्हें मिल सकता है।