न्यूज़

महाराष्ट्र मंडल में की गई छत्रपति शिवाजी की महाआरती, चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने की अगुवाई

महाराष्ट्र मंडल में की गई छत्रपति शिवाजी की महाआरती, चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने की अगुवाई
रायपुर। चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में छत्रपति शिवाजी महाराज की महाआरती की गई। लगभग एक वर्ष पूर्व 19 फरवरी को शिवाजी जयंती के अवसर पर प्रत्येक माह की 19 तारीख को महाराष्ट्र मंडल की विभिन्न समितियों और महिला केंद्रों की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज की महाआरती करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही उनकी जीवनी और वीर गाथाओं को प्रेरक कथाओं के रूप में बताया जाएगा।
 
चौबे कॉलोनी महिला केंद्र की महिलाओं ने उसी निर्णय के अंतर्गत बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की महाआरती की। इसमें विशेष रूप से मनीषा वरवंडकर, चारु देव,  अनुपमा बोधनकर, अंजली वैद्य, सुनीता कुलकर्णी, धनश्री पेंडसे सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। इस मौके पर डॉ अंजलि वैद्य ने शिवाजी महाराज की कुशल नेतृत्व क्षमता, रणभूमि में उनके कौशल, रणनीति, कूटनीति और बहादुरी के किस्से सुनाए। 
 
यह एक संयोग ही रहा कि एक और चौबे कॉलोनी महिला केंद्र की सक्रिय सदस्य मंडल में छत्रपति शिवाजी की महाआरती कर रही थीं, तो वहीं दूसरी ओर उसी समय मुख्यमंत्री आवास पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले सीएम भूपेश बघेल से छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवनी को शालेय पाठ्यक्रम में शामिल करने और उनकी जयंती को शैक्षणिक संस्थानों व सार्वजनिक उपक्रमों में धूमधाम से आयोजित करने की मांग कर रहे थे।