न्यूज़

संत ज्ञानेश्वर स्कूल ने... महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष काले का किया सम्मान... अध्यक्ष ने दिया गूढ़ ज्ञान

संत ज्ञानेश्वर स्कूल ने... महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष काले का किया सम्मान... अध्यक्ष ने दिया गूढ़ ज्ञान
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काळे का संत ज्ञानेश्वर स्कूल के स्टाफ ने शनिवार को सम्मान किया। चौबे कालोनी में महाराष्ट्र मंडल के गौरवशाली भवन के लोकार्पण के बाद स्कूल के स्टाफ ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया था। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने कहा कि करीब तीन दशकों से अजय काळे स्कूल से सीधे तौर पर जुड़े हुए है। और तभी से स्कूल की प्रगति भी निरंतर बनी हुई है। काळे वो शख्स है जो सपने तो देखते है साथ ही उन्हें साकार करने का माद्दा रखते है। उनकी यह विशेषता उनके लीडरशिप के अति विशेष गुण से आती है।
 
 
 
इस मौके पर अध्यक्ष अजय काळे ने कहा कि मैं पहले खर्च के बारे में सोचता हूं। और उसके अंतर्गत आय अर्जित करने के लिए लग जाता हूं। यदि मैंने महाराष्ट्र मंडळ के एकाउंट को देखकर योजना बनाई होती तो इतना भव्य भवन कभी नहीं बनता। आपको निजी जीवन में भी तरक्की करनी है तो पांच हजार रुपये मासिक आय को देखते हुए अगर आपने अपने पारिवारिक खर्च नियोजित करने लगे तो आप आगे नहीं बढ़ सकते है। आपको 10 हजार रुपये से अधिक खर्च करने और आय बढ़ाने की योजना बनानी होगी।
 
 
 
सचिव चेतन दंडवते ने कहा कि पुराना भवन को तोड़कर नये भवन बनाने  से लेकर उसके लोकार्पण तक सात सालों में महाराष्ट्र मंडळ प्रबंधन ने करीब 21 करोड़ रुपये के वेतन का वितरण किया। किसी को नौकरी से नहीं निकाला। कोरोना संक्रमण काल में किसी का वेतन नहीं रोका गया। इस दौरान मंडळ ने समाजसेवी संस्था की भूमिका निभाते हुए एक करोड़ रुपये से भी अधिक की राशि से दो क्वारंटाइन सेंटर 20 हजार से अधिक मास्क वितरण, चार सौ लोगों के लिए भोजन पैकेट प्रतिदिन चार माह तक सहित अनेक कार्य किए। और उसके बाद भवन निर्माण के संकल्प को पूरा किया। 
 
 

महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले और सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी ने भी संबोधित किया। संत ज्ञानेश्वर स्कूल से उप प्राचार्य राहुल वोडितेलवार, वरिष्ठ शिक्षिका अस्मिता कुसरे ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ शिक्षिका चित्रा जावळेकर ने किया।