न्यूज़

मंडळ के व्यापार मेले में दिखा उत्साह, महिलाओं ने की जमकर खरीदारी, पुरूषों ने भी दिया साथ

मंडळ के व्यापार मेले में दिखा उत्साह, महिलाओं ने की जमकर खरीदारी, पुरूषों ने भी दिया साथ
रायपुर। चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ में 2 अप्रैल को महिला समिति द्वारा व्यापार मेले का आयोजन किय गया।  मेले में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बतादें कि महाराष्ट्र मंडळ अपने नये भवन के लोकार्पण में तीन दिवसीय उत्सव मना रहा है। उत्सव के दूसरे दिन सामाजिक परिचर्चा के साथ व्यापार मेले का आयोजन भी किया गया। 
 
मंडल की महिला प्रमुख और व्यापार मेले की प्रभारी विशाखा तोपखानेवाले ने बताय़ा कि व्यापार मेले को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। यह मेला 3 अप्रैल को भी जारी रहेगा। मेले में पहले दिन लोगों ने खूब खरीदारी की। सुप्रिया शेष ने मीठे और खाने पीने का सामानों का स्टाल लगाया। उनके स्टाल में गरमागरम आलू बड़ा मिल रहा है। वहीं पल्लवी मुकादम ने मराठी जेवर, कोल्हापुरी जेवर, तोरण टोपी, चौरंग आसन सहित यज्ञोपवीत से लेकर शादी तक उपयोग में आने वाले ज्वेलरी और सामान लेकर आई थी। इन्हें भी अच्छा प्रतिसाद मिला। 
 
व्यापार मेले की सह प्रभारी आस्था काले ने बताया कि हार्दिका बोबडे और स्मिता टेंभे ने ज्वेलरी का स्टाल लगाया था। मराठी पैटर्न की ज्वेलरी को लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं कांच की चूड़िया भी लोगों को लुभा रही था। मेले में मेघा पोतदार ने आर्टिफिशियल ज्वेलरी का स्टाल लगाया था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। मधु सोनी ने सिल्वर की ज्वेलरी का स्टाल लगाया है। पहले दिन इनके लिए भी काफी अच्छा रहा। 
 
विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि मेले में मायका जोन की अच्छी पूछ परख रही। जैसा नाम वैसा ही काम इसकी संचालिका का नाम ही मायका जोन है। मायका यानी पीहर तो इन्होंने बेटी को शादी में देने वाले सारे जोरन के सामानों का स्टाल लगाया।  यहां सलौनी, अनरसा, गुझिया, चाकोली सभी आइटम उपलब्ध है।