न्यूज़

महाराष्ट्र मंडल के लोकार्पण अवसर पर... सांसद सुनील सोनी ने की 5 लाख के सहयोग राशि की घोषणा

महाराष्ट्र मंडल के लोकार्पण अवसर पर... सांसद सुनील सोनी ने की 5 लाख के सहयोग राशि की घोषणा
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के पुननिर्मित भवन के लोकार्पण अवसर पर रायपुर के लोकसभा सांसद सुनील सोनी ने भवन विकास के लिए सांसद निधि से 5 लाख रुपए के सहयोग राशि की घोषणा की है। सांसद सुनील सोनी के कहा कि रायपुर में कई अन्य सामाजिक संस्थाएं हैं, लेकिन महाराष्ट्र मंडल ऐतिहासिक पृष्ठभूमि लिए हुए है। 
 
उन्होंने भवन निर्माण की तारीफ करते हुए कहा कि महाराष्ट्र मंडल से उन्होंने काफी कुछ सीखा है। इस मंडल में उनके गुरु भी हैं, जिनका आशीर्वाद उन्हें मिला है। उन्होंने कोरोना काल के दौरान महाराष्ट्र मंडल के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौर में लोग, संस्थाएं, समितियां और समूह सहयोग तो कर रहीं थी, निश्चित ही उस सहयोग की प्रशंसा होनी चाहिए, पर महाराष्ट्र मंडल ने अपने किए सहयोग को कभी प्रचारित नहीं किया, बल्कि मानव सेवा के लिए अनुकरणीय योगदान दिया। 
 
सांसद सुनील सोनी ने महाराष्ट्र मंडल के धन संचय और अल्प व्यय की तारीफ में कहा कि हर व्यक्ति और हर समाज को इनसे सीख लेनी चाहिए कि धन कैसे संचय किया जाता है और संचित धन का सदुपयोग किस तरह से किया जाता है। महाराष्ट्र मंडल ने 78 रुपए की छोटी सी पूंजी से भवन निर्माण की कल्पना को साकार करते हुए पहला भवन बनाया था और आज आधुनिकता के साथ इसी महाराष्ट्र मंडल का यह दूसरा भवन लोकार्पित हो रहा है, जिसकी लागत 9 करोड़ रुपए है, अपने आप में अविश्वनीय है।