न्यूज़

मुख्यमंत्री भूपेश ने महाराष्ट्र मंडल भवन के साथ... दिव्य महाराष्ट्र मंडळ वेब न्यूज पोर्टल... का भी किया शुभारंभ

 मुख्यमंत्री भूपेश ने महाराष्ट्र मंडल भवन के साथ... दिव्य महाराष्ट्र मंडळ वेब न्यूज पोर्टल... का भी किया शुभारंभ

रायपुर। सामाजिक, सांस्कृतिक औऱ शैक्षणिक संस्था महाराष्ट्र मंडळ के पुननिर्मित भवन के साथ ही आज शनिवार 1 अप्रैल 2023 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वेब न्यूज पोर्टल दिव्य महाराष्ट्र मंडल का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री बघेल ने एक वेब पोर्टल शुभारंभ रिमोट के माध्यम से किया। इस शुभारंभ अवसर पर पहली खबर मुख्यमंत्री के न्याय की अवधारणा पर थी, जिसे देखकर वे गदगद हो गए। 

 
न्यूज पोर्टल के शुभारंभ के मौके मंच पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ रायपुर सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित थे। 
चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंडळ की वेबसाइट को भी लॉंच किया। उन्होंने वेबसाइट के शुभारंभ पर मंडळ और दिव्य महाराष्ट्र मंडल की टीम को बधाई दी।
 
 
वेब पोर्टल के प्रभारी रविंद्र ठेंगड़ी ने बताया कि महाराष्ट्र मंडळ सहित अन्य समाज की गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाने और लोगों को समाज से जोड़ कर रखने के लिए मंडळ ने बेव पोर्टल लांच किया है।  उन्होंने बताया कि इस वेब पोर्टल में आपके आसपास घटित हो रही सारी घटनाओं के साथ सामाजिक गतिविधियों को प्रमुखता से स्थान दिया जाएगा। इस वेब पोर्टल में राजधानी रायपुर,छत्तीसगढ़, देश-विदेश, मनोरंजन, खेल जगत से जुड़ी खबरों को स्थान दिया जाएगा। सामाजिक गतिविधियों इस वेब पोर्टल की प्राथमिकता होगी। 
 
 
 
उन्होंने आगे बताया कि इस वेब पोर्टल का अपने ट्वीटर और यूट्यूब चैनल भी है। जिसका लिंक खबरों के साथ शेयर किया जा रहा है। डेमो और लांचिंग के साथ मंडल की इस वेबसाइट को अब तक 89 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वहीं यू ट्यूब चैनल में 50 से अधिक सब्सक्राइबर हो चुके है।