न्यूज़

राम नाम से गूंज उठा मंडळ, बड़ी संख्या में लोगों ने किया सामूहिक राम रक्षा पाठ

राम नाम से गूंज उठा मंडळ, बड़ी संख्या में लोगों ने किया सामूहिक राम रक्षा पाठ

रायपुर। समता कालोनी स्थित दिव्यांग बालिका गृह में गुरुवार को सामूहिक राम  रक्षा पाठ का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे महाराष्ट्र मंडळ के सदस्यगणों ने 1201 बार रामरक्षा स्त्रोत का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ की आध्यात्मिक समिति द्वारा किया गया। पाठ शुरु होने से पहले पूजा स्थल की सजावट पर्यावरण समिति ने फूलों से की।  

 
आध्यात्मिक समिति की प्रमुख सौ. आस्था काळे ने बताया कि दिव्यांग बालिका गृह में रामनवमीं के अवसर पर राम रक्षा पाठ का सामूहिक आयोजन किया गया। आचार्य चेतन दंडवते ने राम रक्षा स्त्रोत पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम शुरू कराया। सर्वप्रथम श्रीगणेश की स्तुति की गई। इसके बाद उपस्थित जनों ने रामरक्षा स्त्रोत का 1201 बार पाठ किया। 
 
 
राम रक्षा पाठ के बाद मारूति स्त्रोत का पाठ किया गया। तत्पश्ताच श्री गणेश की आरती हुई। फिर क्रमशः श्रीराम और श्री हनुमान जी की आरती  हुई। राम रक्षा स्त्रोत पाठ करने के लिए बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। 
 
पर्यावरण समिति के प्रभारी अभय भागवतकर ने बताया कि यह महाराष्ट्र मंडल की ओर से आध्यात्मिक समिति का पहला आयोजन था। वैसे भी मराठी समाज और खासकर मराठी परिवार में राम रक्षा स्तोत्र का विशेष महत्व है और हर बच्चे को यह स्त्रोत याद रहना चाहिए, यह प्रयास महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति कर रही है।
 
 
इस अवसर पर आचार्य चेतन दंडवते, आस्था काले, श्यामसुंदर खंगन, ओपी कटारिया, अभय भागवतकर, प्रवीण क्षीरसागर,  वैभव बर्वे, सुकृत गनोदवाले, अंकिता किरवई, अक्षता पंडित, हेमंत मार्डीकर, संध्या खंगन, प्रिया बक्षी, संध्या पांडेय, अभिषेक बक्षी, प्रशांत बक्षी, दिलीप वरवंडकर, अंजली काळे, रचना ठेंगडी, श्यामल जोशी, नमिता शेष, भारती पलसोदकर, मंजरी बक्षी, दिव्या पात्रीकर, रेणु पुराणिक, वंदना जोशी, मंजूषा वैशंपायन, गौरी क्षीरसागर, अलका कुलकर्णी, राजश्री वैद्य, अनधा करकशे, अपर्णा काळेले, अभया जोलळेकर, अनिता महडिक सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।