न्यूज़

आधार और पैन कार्ड अपडेट करवाने महारष्ट्र मंडल में उमड़ी भीड़

आधार और पैन कार्ड अपडेट करवाने महारष्ट्र मंडल में उमड़ी भीड़
रायपुर। चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में दो दिवसीय आधार और पैन कार्ड शिविर का आयोजन किया। शिविर के पहले दिन 18 मार्च को सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।  शिविर का आयोजन 18 और 19 मार्च को महाराष्ट्र मंडल भवन में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जा रहा है।
 

 
महाराष्ट्र मंडल के परितोष डोनगांवकर ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल की ओर से लगाए गए शिविर का आज पहला दिन रहा। मौसम की बेरूखी के बाद भी सुबह से बड़ी संख्या में लोग शिविर में आए। लोगों ने अपना आधार और पैन कार्ड अपडेट करवाया। कुछ लोगों ने डूप्लीकेट पैन तो कुछ ने आधार में अपना नंबर और पता अपडेट करवाया। 
 
 
 
पारितोष ने बताया कि शिविर का लाभ कोई भी व्यक्ति ले सकता है। शिविर में महाराष्ट्र मंडल के सदस्यों के साथ अन्य लोग भी शामिल हुए। 19 मार्च को भी महाराष्ट्र मंडल में शिविर लगेगा। नया पैन कार्ड बनवाने या पैन कार्ड में सुधार के लिए व्यक्ति को अपडेटेड आधार कार्ड की फोटो कापी और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। वहीं नया आधार बनवाने के लिए नवीनतम एड्रेस प्रूफ की मूल प्रति आवश्यक होगी। वहीं पांच वर्ष तक के बच्चों को सिर्फ बर्थ सर्टिफिकेट की मूल प्रति लगेगी। 5 वर्ष तक के बच्चों के साथ माता-पिता मे से किसी एक का पंजीयन के समय रहना आवश्यक है।