न्यूज़

‘लायन क्लब और झन भूलो मां-बाप ला’ संस्था पहुंची सियान गुड़ी

‘लायन क्लब और झन भूलो मां-बाप ला’ संस्था पहुंची सियान गुड़ी

 - स्वास्थ्य परीक्षण कर फल और बिस्किट का किया वितरण

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित और समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित सियान गुड़ी में शनिवार को ‘लायन क्लब और झन भूलो मां-बाप ला’ संस्था के पदाधिकारी पहुंचे। इनके द्वारा वहां आए बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और बुजुर्गों को फल और बिस्किट का वितऱण भी किया गया। 

सियान गुड़ी के प्रभारी और महाराष्ट्र मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि इस शनिवार 27 जून को लायन क्लब और झन भूलो मां-बाप ला संस्था के पदाधिकारी पहुंचे थे। कार्यक्रम के शुरुआत हनुमा चालीसा पाठ और श्रीराम नाम के लेखन की गई। जिसके बाद बुजुर्गों के परिचय हुआ। फिर सभी बुजुर्गों का डा. कमल वर्मा और टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। अंत में सभी को फल और बिस्किट का वितरण किया गया। अंत में ‘लायन क्लब और झन भूलो मां-बाप ला’ के पदाधिकारियों का सम्मान महाराष्ट्र मंडल की ओर से किया गया।  

‘लायन क्लब और झन भूलो मां-बाप ला’ की प्रेसिडेंट डॉ . वंदना ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी संस्था समाज की सेवा में कार्य करती है। आज सियान गुड़ी पहुंच बहुत अच्छा लगा। महाराष्ट्र मंडल के सानिध्य में आज हमें बुजुर्गों की सेवा का अवसर मिला। हम आगे भी यहां आते रहेंगे। सचिव डॉ कमल वर्मा और कोषाध्यक्ष ला.भावना काशी ने भी अपने विचार रखें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि हमें समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहना चाहिए। 91 वर्षीय महाराष्ट्र मंडल का ध्येय समाज सेवा है, और सभी समाजों के लिए है। 40 साल पहले दिव्यांग बालिका, संत ज्ञानेश्वर स्कूल और वर्किंग वूमेन हास्टल खोला गया। जो सभी समाजों के लिए है।

इस अवसर पर श्याम सुंदर खंगन, मालती मिश्रा, आस्था काले, अंजली काले, प्रवीण क्षीरसागर, श्याम दलाल, हेमंत मार्डीकर, डा. ओपी सोनी, विकासचंद सिन्हा, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, राजेश शर्मा, रामदयाल अवधिया, रामसिंह नायक, डा. ओसी बिसेन, विष्णु कुमार मिश्रा, सुशील कुमार श्रीवास्तव, अनिल पांडे, रामाराव सेंदरे, हिमांचल परगहनिया, केके पाठक, एसएन चौहान, श्याम दलाल, डा. कमल वर्मा, कैलाश कुमार अग्रवाल, मालती मिश्रा, श्याम कुमार नायडू, कमला सोनी, डीएल कश्यप, प्रतिभा रामटेके, डीडी ढगे, कोठेराव ढेगे उपस्थित थे।