न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बच्चों के प्रस्तुत किया योग नृत्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बच्चों के प्रस्तुत किया योग नृत्य

- महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में मनाया गया योग दिवस

- प्रशिक्षिका आस्था काले बोली, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का उत्तम साधन योग

 

रायपुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र मंडल रायपुर ने रोटरी क्लब आफ रायपुर नार्थ के साथ मिलकर महराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में वृहद योग का आयोजन किया। सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ योग 8.30 बजे मंडल के ग्रीष्मकालीन संस्कार शिविर में प्रशिक्षित बच्चों द्वारा योग नृत्य के साथ पूरा हुआ।

 

महाराष्ट्र मंडल के योग समिति की समन्वयक आस्था अभय काले, शेजल शाह और वर्षा चोपकर ने सभी को प्राणायाम, ताड़ासन, वृक्षासन, शशांकआसन, वक्रासन सहित कई आसन कराए। इस दौरान उन्होंने इन आसनों से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि योग को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बनाए रखने का उत्तम साधन माना गया है। उन्होंने कहा है कि योग मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है।

 

इस दौरान महाराष्ट्र मंडल की ग्रीष्मकालीन संस्कार शिविर में प्रशिक्षित बच्चे आरोही अलकरी, प्राची सेंडे, अर्णव कुसरे, अभिज्ञा शुक्ला, धैर्या थानवी, समृद्धि उरकुड़े, श्रावणी शिरसाले, युक्ता रोकड़े, ओरोही भुजाड़े, अर्णव भुजाड़े, अक्षदा किरवई, संस्कृति वानखेड़े और भव्या वानखेड़े ने सुंदर योग नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। वहीं बालाघाट से पहुंचे अथर्व यरपुड़े ने सुंदर योग नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। अथर्व को महाराष्ट्र मंडल की ओर प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन राशि प्रदान दी गई।  

 

इस दौरान बड़ी संख्या में रोटरी क्लब आफ रायपुर नार्थ के प्रेसिडेंट नवीन शर्मा, महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले और दोनों ही संस्थाओं के सदस्यों ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। योग के उपरांत सभी अनार मिश्रित मूंग सलाद, चना और मूंगफल्‍ली से बना हुआ प्रोटीन पंच और नींबू पानी दिया गया। योग करने के बाद इसे स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक व पोषक अल्‍पाहार माना जाता है।