महाराष्ट्र मंडल में स्थापित शिवाजी महाराज की हुई महाआरती
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के नवीन भवन में स्थापित शिवाजी महाराज की सिंहासनस्थ प्रतिमा की महाआरती शुक्रवार 19 जून को वरिष्ठ सभासद कल्याण देशपांडे की उपस्थिति में की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महाराष्ट्र मंडल के सदस्यगण उपस्थित थे। बतादें कि इसी माह 6 जून को राज्यपाल रमेन डेका के हाथों इस प्रतिमा का अनावरण किया गया।
युवा समिति की समन्वयक डा. शुचिता देशमुख ने बताया कि शिवाजी महाराज की आरती माह के हर 19 तारीख को लगातार युवा समिति द्वारा की जा रही है। आज मंडल परिसर में स्थापित किए गए शिवाजी महाराज की सिंहासनस्थ प्रतिमा के समक्ष आरती की गई। आरती मंडल के वरिष्ठ आजीवन सभासद कल्याण देशपांडे ने की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले, मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, कार्यकारिणी परितोष डोनगांवकर, मालती मिश्रा, आस्था काले, नवीन देशमुख, कुमुद लाड, संध्या खंगन, प्रशांत देशपांडे, दीपक पात्रीकर, डा. कमल वर्मा, रीना बाबर, अभिषेक बक्षी, गणेशा जाधव पाटिल सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे।
