न्यूज़

आयुष विवि के बीडीएस चतुर्थ वर्ष में युक्ता प्रदेश में प्रथम

आयुष विवि के बीडीएस चतुर्थ वर्ष में युक्ता प्रदेश में प्रथम

रायपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल आयुष हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी, रायपुर द्वारा घोषित बी.डी.एस. (BDS) चतुर्थ वर्ष के परीक्षा परिणामों में प्रथम स्थान प्राप्त कर युक्ता कुलकर्णी ने अपने परिजनों और शिक्षण संस्थान का नाम रोशन किया है।  युक्ता महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासद अमोल कुलकर्णी एवं अंकिता कुलकर्णी की बेटी है। युक्ता की इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले और कार्यकारिणी ने बधाई दी हैं।

आयुष विवि द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च (RCDSR) के छात्र-छात्राओं ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी टॉप-10 (मेरिट लिस्ट) की सूची में से 9 स्थानों पर अकेले रूंगटा डेंटल कॉलेज के छात्रों ने कब्जा जमाया है। जिसमें युक्ता प्रथम स्थान पर रहीं।

युक्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश में प्रथम रैंक लाना उनके लिए एक माइलस्टोन है, जिसे मैं हमेशा याद रखूंगी। यह उपलब्धि उन चैलेंज, लंबे समय तक पढ़ाई और कई रातों की मेहनत की याद दिलाता है, जिसने आखिरकार मेरा बेस्ट देने का इरादा और मज़बूत किया। और यह मेरे परिवार के पक्के सपोर्ट के बिना लगभग नामुमकिन था। मुझे उम्मीद है कि इससे दूसरों को भी लगातार कोशिश करने की प्रेरणा मिलेगी। मैं एक डेंटिस्ट के तौर पर और बेहतरीन तरीके से समाज की सेवा करने के लिए उत्सुक हूं।