न्यूज़

एकादशी पर विष्णु सहस्त्रनाम पाठ और रामनाम का लेखन

एकादशी पर विष्णु सहस्त्रनाम पाठ और रामनाम का लेखन

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति द्वारा हर एकादशी को होने वाला विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ इस एकादशी भी आनलाइन मोड पर समिति के सदस्यों द्वारा पूरे उत्साह के साथ किया गया। वहीं मंडल द्वारा संचालित सियान गुड़ी में वरिष्ठजनों ने श्रीराम नाम का लेखन किया।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति द्वारा प्रत्येक एकादशी पर आनलाइन मोड पर होने वाले विष्णु सहस्त्रनाम पाठ को इस एकादशी पर सभासद मंजूषा मारकले ने करवाया। जिसके बाद दीपांजली भालेराव, प्रणिता नलगुंडवार, चारूशीला देव और मानिक मेराल ने कृष्ण के सुंदर भजन प्रस्तुत कर सभी आध्यात्म की गंगा में डुबकी लगाने का अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर अंजली नलगुंडवार, अनुजा महाणिक, अर्चना जतकर, वर्षा करंजगांवकर, सोनल फडनविश, संजय मैरा, संध्या खंगन, राजेश्वरी पाध्ये, प्राची पराडकर शामिल हुई।

 

आस्था काले ने आगे बताया कि इस क्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित और महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित सियान गुड़ी में आने वाले वरिष्ठजनों ने हनुमान चालीसा पाठ और राम नाम का लेखन कार्य किया। यह लेखन कार्य वहां हर एकादशी को किया जा रहा है। इस अवसर पर लखन लाल साहू, डा. ओपी बिसेन ने लेखन कार्य किया।