न्यूज़

महिला केंद्रों, मंडल कार्यालय के बाद अब स्कूल के शिक्षकों ने भी किया हनुमान चालीसा पाठ

महिला केंद्रों, मंडल कार्यालय के बाद अब स्कूल के शिक्षकों ने भी किया हनुमान चालीसा पाठ

 रायपुर।  महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों और मंडल कार्यालय में हर शनिवार को होने वाला हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र का पाठ स्कूल के शिक्षकों ने भी शुरू कर दिया। इस शनिवार स्कूल के शिक्षकों ने 11 बार सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर ली। शनिवार सुबह स्कूल के शिक्षकों ने पाठ किया।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में बच्चों को संस्कार देने के लिए हमेशा से कार्य किया जाता है। इसी क्रम में हर शनिवार को चालीसा पाठ का क्रम अब शुरू हो गया है। शनिवार 6 जून को शिक्षकों ने पाठ किया। इस दौरान प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उपप्राचार्य राहुल वोडितेलवार, तृप्ति अग्निहोत्री, आराधना लाल, चित्रा जावळेकर, रचना तिवारी, अपर्णा आठले, अस्मिता कुसरे सहित सभी शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

 

आस्था ने आगे बताया कि इसी तरह समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित और महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित सियान  गुड़ी में पाठ किया गया। जिसमें सियान गुड़ी प्रबंधक मनीष देसाई, बुजुर्ग लखन लाल साहू, डॉ ओपी सोनी, डॉ ओसी बिसेन, हीराधर पटेल ने पाठ किया वहीं मंडल कार्यालय में हुए पाठ के दौरान लेखा व्यवस्थापिका बी. नंदिनी नायडू, सखी निवास मैनेजर कम्लेश्वर साहू, श्रद्धा जोशी, जामबाई यदु, सुनीता तांडी, सुधा साहू, वैशाली टांगले, नीता खड़तकर, गायत्री साहू उपस्थित थीं।

 

आध्यात्मिक समिति की सृष्टि दंडवते ने बताया कि न्यू राजेंद्र नगर केंद्र की महिलाओं ने अपनी मासिक बैठक में पाठ किया। इस दौरान ज्योति बनकर, सरिता लुलु, अंजली चरपे, मनीषा चौखंडे, नीलिमा लखपाले, तृप्ति करमरकर, अल्का बापट, मंगला मिश्रेकर, साधना धागमवार, सुखदा लाखे, स्मिता कायदे और मैथिली ठोके उपस्थित रही।

 

आध्यात्मिक समिति की संध्या खंगन ने बताया कि शंकर नगर केंद्र की महिलाओं ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में पाठ किया। इस दौरान सुनीता वंजारे, आशा पवार, मधुरा भागवत, शुभदा गिरजे, वैशाली गिरजे, मेघा कोतवालीवाले और स्मिता कोमजवार उपस्थित थी। इसी तरह वल्लनगर केंद्र की महिलाओं ने संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रांगण में पाठ किया। इस दौरान मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, सहमहिला प्रमुख अपर्णा देशमुख, अपर्णा पेंडसे, दीपाली इंगले, मानसी विट्ठालकर, विजया चौधरी, स्मिता चांदडोलकर,  मंजूषा चिलमवार, सुहानी पवार, सीमा तिग्गा, माधुरी गाडगिल, अर्चना राखड़े, शुभांगी आप्टे,  प्राजक्ता पुसदकर , अपर्णा आठले, अर्चना जतक , अपर्णा पेंडसे, दीपाली इंगले  और प्रीति केसकर उपस्थित थीं।