महिलाओं ने लिया प्रण.. अब प्लास्टिक थैली का नहीं करेंगे प्रयोग
- पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वल्लभनगर केंद्र की महिलाओं की पहल
रायपुर। प्लास्टिक की थैलियों से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को लेकर महाराष्ट्र मंडल हमेशा से लोगों को जागरूक करता रहा। मंडल के वल्लभनगर केंद्र की महिलाओं ने अब प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग नहीं करने का प्रण लिया है। उन्होंने यह संकल्प विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रांगण में आयोजिक केंद्र की मासिक बैठक में लिया।
मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्र द्वारा संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ के साथ की गई। वहीं केंद्र की सदस्या नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर शुभांगी आप्टे ने सभी सदस्यों को कपड़े की सुंदर-सुंदर थैलियां वितरित की और सभी ने इस अवसर पर यह प्रण लिया कि आज से वे प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग बिल्कुल नहीं करेंगे।
बैठक में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पेड़ के पत्तों पर आधारित गेम खिलाया गया। जिसमें महिलाओं को पेड़ को पहचानना था। जिसमें प्रथम मंजूषा चिलमवार, द्वितीय मानसी विट्ठालकर, तीसरी अपर्णा आठले रही। बैठक में मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, सहमहिला प्रमुख अपर्णा देशमुख, अपर्णा पेंडसे, दीपाली इंगले, मानसी विट्ठालकर, विजया चौधरी, स्मिता चांदडोलकर, मंजूषा चिलमवार, सुहानी पवार, सीमा तिग्गा, माधुरी गाडगिल, अर्चना राखड़े, शुभांगी आप्टे, प्राजक्ता पुसदकर , अपर्णा आठले, अर्चना जतक , अपर्णा पेंडसे, दीपाली इंगले और प्रीति केसकर उपस्थित थीं।
