न्यूज़

संत ज्ञानेश्वर स्कूल में बेटियों को प्रवेश शुल्क में 20 फीसद की छूट

संत ज्ञानेश्वर स्कूल में बेटियों को प्रवेश शुल्क में 20 फीसद की छूट

अरिहंत काम्पलेक्स के पीछे प्रियदर्शनी नगर पचपेड़ी नाका में महाराष्ट्र मंडल रायपुर द्वारा संचालिच संत ज्ञानेश्वर हायर सेकंडरी स्कूल में एक अप्रैल से नया शिक्षण सत्र शुरू होगा। स्कूल में नव प्रवेश का दौर शुरू हो गया। संत ज्ञानेश्वर इंग्लिश मीडियम स्कूल अपनी सांस्कृतिक, सामाजिक गतिविधियों के साथ उत्तम शैक्षणिक स्तर के लिए जाना जाता है। 

संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि वर्तमान में 10-12 की परीक्षाएं चल रही है। हमारे स्कूल में नये सत्र के लिए प्रवेश शुरू हो गया है। यहां लड़कियों को प्रवेश शुल्क में 20 फीसद की छूट दी जाती है। यहां लड़कियों की स्टेंथ बहुच अच्छी है। यहां आर्ट्स, कामर्स, बायोलाजी और मैथ्स के एक्सपर्ट टीचर बच्चों को पढ़ाते है। लोकल के साथ बोर्ड कक्षाओं में बच्चों का रिजल्ट काफी अच्छा रहता है। 

  उन्होंने बताया कि स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य ज्ञान भी दिया जाता है। बच्चों को योग और ध्यान भी कराया जाता है। सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का संचालन भी समय-समय पर होता है। बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए यहां की शिक्षक अतिरिक्त मेहनत करते है । बोर्ड परीक्षा के दौरान बच्चों को पूरा सपोर्ट किया जा रहा है।