न्यूज़

VIDEO: शिक्षा और संस्कार के साथ योग में पारंगत हो रहे संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चे

VIDEO: शिक्षा और संस्कार के साथ योग में पारंगत हो रहे संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चे
रायपुर। आज की भागमभाग जिंदगी के और एकल परिवार में रह रहे लोग अपने बच्चों को संस्कार देने की पूरजोर कोशिश करते है, लेकिन कहीं न कहीं कुछ मलाल रह जाता है। ऐसे में बच्चों को स्कूल में मिलने वाले संस्कार उसके अच्छे भविष्य का निर्माण करते है। राजधानी रायपुर में ऐसा ही एक स्कूल है संत ज्ञानेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय। जहां बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ उत्तम संस्कार और योग में भी पारंगत किया जाता है। 
 

महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर हायर सेकेंडरी स्कूल सामाजिक, सांस्कृतिक, खेलकूद तथा बेहतरीन शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास पर जोर दिया जाता है। उन्हें जीवन संघर्ष के लिए पूर्ण रूप से तैयार किया जाता है। इस स्कूल में पढ़ रहे बच्चे मानसिक, शारीरिक तथा बौद्धिक रूप से मजबूत बनते हैं हर क्षेत्र में पूरे मनोयोग से बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। 
 
 
 
विद्यालय की सांस्कृतिक इंचार्ज शिखा शर्मा द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। ताकि बच्चों में सामान्य ज्ञान तथा देश-दुनिया के बारे में रुचि उत्पन्न हो और वह विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार है। बच्चों में ना सिर्फ ज्ञान विज्ञान बल्कि संस्कार का भी बीजारोपण प्राथमिक कक्षाओं में किया जाता है। विभिन्न श्लोक तथा दोहे बच्चों को रोज सिखाया जाता है और गुरुजनों व माता-पिता के सम्मान की भी शिक्षा दी जाती है। 
 
 
 
विद्यालय की शिक्षिका अपर्णा आठले ने बताया की प्रतिदिन प्रार्थना के साथ-साथ बच्चों को योगा और ध्यान भी कराया जाता है। योगा से तन, मन और बुद्धि का विकास होता है। शरीर की सक्रियता बढ़ जाती है। पांच साल से ऊपर के हर एक इंसान को अपनी उम्र के अनुसार ध्यान करना चाहिए।