न्यूज़

महाराष्ट्र मंडल में किया गया समर्थ रामदास का पादुका पूजन... बहीं भजन की गंगा

महाराष्ट्र मंडल में किया गया समर्थ रामदास का पादुका पूजन... बहीं भजन की गंगा
रायपुर। चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में सुबह 10 बजे समर्थ रामदास स्वामी की  पादुका का पूजन प्रिया-प्रशांत बक्षी और गौरी-प्रवीण क्षीरसागर ने किया। इसके बाद बाद मंडल  के सदस्यों ने पादुका का दर्शन लाभ लिया। तत्पश्चात पादुका की आरती की गई। आरती में महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काळे, उपाध्यक्ष श्याम खंगण, सचिव चेतन दंडवते, अनिल काळेले, सचेतक रविन्द्र ठेंगड़ी, सहसचिव परितोष डोनगांवकर, अभय भागवतकर समेत कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे। 
 

 
चौबे कालोनी महिला केंद्र की ओर से शाम को भजन प्रस्तुत किया गया। मंडल की संस्कार समिति की गौरी क्षीरसागर ने बताया कि चारूशिला देव की अगुवाई में चौबे कालोनी महिला केंद्र की टीम ने भजन प्रस्तुत किया। गुरु वंदना के बाद श्रीगणेश जी का भजन प्रस्तुत किया गया। गणेश जी के भजन के बाद प्रभु श्रीराम, देवी भजन ने कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। तत्पश्चात दत्तप्रभु का भजन प्रस्तुत किया गया। 
 
 
इन्होंने प्रस्तुत किया भजन
चौबे कालोनी महिला केंद्र की चारूशिला देव, मनीषा वरवंडकर, गौरी क्षीरसागर, संध्या हिशीमर, अल्का मराठे, सुनीता कुलकर्णी, रोहिणी नेने, अवंति अग्निहोत्री, सुषमा आप्टे, अर्चना मुकादम, प्रमोदिनी देशमुख, ज्योति पंडित, प्रभा डबली, अंजली वैध ने भजन प्रस्तुत किया।