न्यूज़

महाराष्ट्र मंडल में खेली गई फूलों की होली, नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके सदस्य

महाराष्ट्र मंडल में खेली गई फूलों की होली, नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके सदस्य

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के दिव्यांग बालिका विकास गृह में शुक्रवार, 10 मार्च की शाम होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोचक खेल का भी आयोजन किया गया। होली के गीतों में मंडल के सदस्यों ने जमकर फूलों की होली खेली। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन और मंडल के सभी सदस्यों का गुलाल लगाकर किया गया। जिसके बाद मंडल के सदस्यों ने रोचक तंबोला गेम में भाग लिया।  इस गेम में सभी संगीत के साथ एक दूसरे को प्लेट पास कर रहे थे। संगीत बंद होने के बाद जिसके पास प्लेट रह जाती उसे पास ही टेबल में ढककर रखे गए पेय पदार्थ को पीना था। इस दौरान किसी ग्लास में करेला का तो किसी में नींबू का जूस था। इसके साथ सादा पानी, कोल्ड़्रिंग, काफी, चाय भी था। कई प्रतिभागियों को करेले का जूस भी पीना पड़ा। इसमें गीता दलाल, चेतन दंडवते, अजय पुराणिक, अभिषेक बक्षी, गणेश जाधव सहित अन्य ने भाग लिया।

तंबोला गेम के बाद हाउजी खेला गया। जिसमें महिलाओं ने काफी रुचि दिखाई। इस गेम में कार्यक्रम में पहुंचे लगभग सभी सदस्यों ने भाग लिया। इसके विजेता को पुरस्कृत भी किया गया। इसके बाद लक्की चेयर नंबर गेम खेला गया। इस गेम के दौरान कार्यक्रम स्थल में रखी कुर्सियों में कुछ नंबर लिखे गए थे। कार्यक्रम के बीच में लंकी नंबर की घोषणा की गई। जिसके बाद सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी कुर्सियां को उठाकर देखा। जिसमें दो सदस्य प्रशन्ना निमोणकर, सुरेखा किरवई को लक्की नंबर की कुर्सी मिली। तब उन्हें स्टेज में बुलाकर होली कैप पहनाया गया। इन दो विजेताओं के साथ मंडल अध्यक्ष अजय काले, सचिव चेतन दंडवते और महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने मंच पर कैटवाक किया।

कार्यक्रम की उस वक्त चार चांद लग गई, जब मंडल के सदस्य रंजन मोडक, अभय भागवतकर, सुकृत गनोदवाले, अजय पोद्दार ने फाग गीत गाया। फाग गीत पर अंकिता किरवई, भारती पलसोदकर, मेघा पोद्दार, रीना बाबर, सुचिता देशमुख जमकर थिरके। मंडल के सदस्यों का उत्साह बढ़ाने के लिए अध्यक्ष अजय काले भी नगाड़ा बजाने में पीछे नहीं रहे। कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण, युवा और कला एवं संस्कृति समिति ने किया था।