सुगम संगीत प्रतियोगिता 24 सितंबर को
31-Aug-2026
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा स्व. कमल ताई शेष स्मृति सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन 24 सितंबर को दोपहर 3.30 बजे से महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में किया जाएगा। पंजीयन के लिए सुमीत मोड़क 9425522495 और अंकिता किरवई 7773802264 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
