महाराष्ट्र मंडळ में सामूहिक मंगळागौरी व्रत का उद्यापन 8 सितंबर को
17-Jul-2026
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ रायपुर और महाराष्ट्र संस्कार केंद्र की ओर से चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ भवन में मंगलवार 8 सितंबर को सुबह 10 बजे से सामूहिक मंगळागौरी व्रत का उद्यापन किया जाएगा। उद्यापन को लेकर व्रती महिलाएं अपना पंजीयन करा सकती है। महाराष्ट्र मंडळ के सचिव और महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के प्रमुख आचार्य चेतन दंडवते ने बताया कि व्रत को लेकर महिलाओं ने अपनी पंजीयन कराना शुरू कर दिया है। पिछले वर्ष 28 महिलाओं ने उद्यापन करवाया था।
