कार्यक्रम

कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 6 सितंबर को

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से 6 सितंबर को संध्या 6 बजे से मंडल भवन परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें तीन माह से पांच वर्ष के बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में शामिल होंगे। वहीं 5 से 10 आयु वर्ग के बच्चों के लिए मटकी फोड़ का आयजन होगा।