नगर स्तरीय अंताक्षरी प्रतियोगिता 9 अगस्त को
04-Aug-2026
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ की ओर से तिलक जयंती के अवसर पर 9 अगस्त को नगर स्तरीय अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम मंडल की खेलकूद समिति और गायन कराओके समिति द्वारा चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ भवन में होगा। महाराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि मंडळ द्वारा संचालित दिव्यांग बालिका गृह के सहायतार्थ स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।
