कार्यक्रम

हाइटेक आंगनबाड़ी में आगामी कार्यों के लिए 26 जून की सुबह बैठक

रायपुर। नगर पालिक निगम की ओर से निर्मित और महाराष्‍ट्र मंडल द्वारा संचालित हाइटेक आंगनबाड़ी (प्‍ले स्‍कूल) के आगामी कार्यक्रमों व अभियान को मूर्तरूप देने के लिए 26 जून  शुक्रवार को सुबह अति आवश्‍यक बैठक आहूत की गई है। बैठक में प्‍ले स्कूल में नि:स्‍वार्थ भाव से काम अथवा सहयोग करने वालों सहित मंडल के टाटीबंध और कोटा केंद्र के सभासदों को बैठक में आमंत्रित किया गया है।