हाईटेक आंगनबाड़ी और प्ले स्कूल का लोकार्पण 20 जून को
18-Jun-2026
रायपुर। नगर निगम रायपुर द्वारा वार्ड क्रमांक 21 शहीद भगत सिंह वार्ड टाटीबंध में निर्माण आधुनिक आंगनबाड़ी और प्ले स्कूल का विधिवत उद्घाटन शनिवार 20 जून को सुबह 10बजे किया जाएगा। 91 वर्षीय रायपुर की प्रतिष्ठित सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक संस्था महाराष्ट्र मंडल रायपुर द्वारा इसका संचालन किया जाना है। आंगनवाड़ी में बच्चों द्वारा पंजीयन करा लिया गया है।
