महाराष्ट्र मंडल में माधव राव सप्रे जयंती समारोह 19 जून को
18-Jun-2026
रायपुर। पंडित माधवराव सप्रे जयंती समारोह पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन महाराष्ट्र मंडल में शुक्रवार, 19 जून को शाम चार बजे होगा। इस अवसर पर ‘अनुस्वार’ दिल्ली के संपादक डॉ. संजीव कुमार को छत्तीसगढ़ मित्र पं. माधव राव सप्रे पत्रकारिता सम्मान 2026 से सम्मानित किया जाएगा। महाराष्ट्र मंडल, छत्तीसगढ़ मित्र, छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान रायपुर ने संयुक्त रूप से यह कार्यक्रम आयोजित किया है।
