कार्यक्रम

हिंदी स्वराज से साम्राज्य तक पर विशेष कार्यशाला 18 -19 जुलाई को

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की छत्रपति शिवाजी महाराज कार्यक्रम आयोजन समिति द्वारा हिंदवी स्वराज से साम्राज्य तक दो दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन 18 और 19 जुलाई को किया जा रहा है। कार्यक्रम महाराष्ट्र मंडल के छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह (मिनीहाल) में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में श्री शिवाजी महाराज रायगढ़ स्मारक मंडल पुणे के कार्यवाह सुधीर थोरात और भारतीय विद्या पारंगत विक्रम सिंह मोहित पहुंचेगे।