कार्यक्रम

गजल संध्या का आयोजन 4 जुलाई को

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल रायपुर  की साहित्यिक समिति और श्री ग्रुप आफ कंपनीज की ओर शनिवार 4 जुलाई की शाम को संगीतमय बनाने के लिए गजल संध्या का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम महाराष्ट्र मंडल के छत्रपति शिवाजी सभागृह (मिनीहाल) में संध्या 5 बजे से शुरू होगा। गजल संध्या में जाने माने साहित्यकार डा. चिररंजन कर दो वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज और डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’  की गजलों को अपनी आवाज देंगे।