कार्यक्रम

पद्मश्री गोडबोले दंपती का महाराष्‍ट्र मंडल में सम्‍मान 28 मई को

नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति भवन के दरबार हॉल में सोमवार को राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से पद्मश्री प्राप्‍त करने के बाद डॉ. रामचंद्र गोडबोले और डॉ. सुनीता गोडबोले दंपती को महाराष्‍ट्र मंडल गुरुवार, 28 मई को शाम 06:30 बजे सम्‍मानित करने जा रहा है। मंडल के य.गो. जोगलेकर स्‍मृति छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में आयोजित होने वाले विनायक दामोदर सावरकर जयंती समारोह में डॉ. गोडबोले दंपती सम्‍मानित किए जाएंगे।