न्यूज़

स्कूल की प्रार्थना सभा में सम्‍मानित की गईं कथक नृत्‍यांगना पावना

स्कूल की प्रार्थना सभा में सम्‍मानित की गईं कथक नृत्‍यांगना पावना

- जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कथक नृत्‍य स्‍पर्धा में उप विजेता रहीं महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्‍वर स्‍कूल की छात्रा को प्रार्थना सभा में किया गया सम्‍मानित

रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल की ओर से संचालित संत ज्ञानेश्‍वर स्‍कूल में अध्‍ययनरत प्रतिभाशाली और पारंगत कथक नृत्‍यांगना पावना रेड्डी का स्‍मृति चिन्‍ह और प्रमाण पत्र देकर सम्‍मान किया गया। पावना को यह सम्‍मान महाराष्‍ट्र मंडल के सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी, स्‍कूल प्रभारी परितोष डोनगांवकर, सह प्रभारी नवीन देशमुख के साथ प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने दिया।

प्राचार्य गोवर्धन ने बताया कि जिला प्रशासन रायपुर की ओर से हाल ही में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित वीरांगना शौर्य उत्सव और सेवा संकल्प कार्यक्रम में एकल कथक नृत्य स्‍पर्धा में संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की छात्रा पवना रेड्डी की प्रस्‍तुति बेहद सधी हुई और प्रभावशाली रही। यही वजह है कि उन्‍हें इस जिला स्‍तरीय स्‍पर्धा में उप विजेता होने का गौरव हासिल हुआ। समस्‍त अतिथियों ने छठवीं कक्षा की छात्रा पावना को इस उल्‍लेखनीय कामयाबी के लिए बधाई दी और भविष्‍य में इससे भी बडी सफलताएं हासिल का आशीर्वाद दिया।

सुनिधि रोकडे बनीं उप प्राचार्य