कार्यक्रम

मराठी स्पीकिंग क्लास की 12वीं बैच 13 मार्च से

महाराष्ट्र मंडल की ओर से संचालित मराठी स्पीकिंग क्लास की 12वीं बैच 13 मार्च से शुरू होने जा रही है। इस क्लास में हर आयु वर्ग के लोग शामिल होकर फराटेदार मराठी बोलना सीख सकते हैं। मराठी आनलाइन क्लास की संचालिका पद्मजा लाड ने बताया कि रात 9 से 10 तक चलने वाली ऑनलाइन क्लास में मराठी भाषा की प्राथमिक और मूलभूत जानकारी दी जाती है।मराठी क्लास का समय रात नौ बजे सिर्फ इसलिए तय किया गया है कि इससे किसी की पढ़ाई या ड्यूटी प्रभावित ना हो। क्लास में नियमित रूप से शामिल होने वालों को बैच की समाप्ति के अवसर पर महाराष्ट्र मंडल की ओर से प्रमाणपत्र दिया जाएगा। मराठी स्पीकिंग क्लास में शामिल होने के लिए पद्मजा लाड से 9340805110 और 9407701633 पर संपर्क किया जा सकता है।